{"_id":"6b05db1f109a667faa0f9074","slug":"the-students-drew-much-applause-by-presenting-a-vibrant-cultural-program-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172464-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं
विज्ञापन
गेहड़वीं स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में विवेक कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा का महत्व समझाते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल उचित मार्गदर्शन, अवसर और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य चमन पुरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष शशिपाल, ग्राम पंचायत गेहड़वीं की प्रधान निरंजना नड्डा, प्रोफेसर बलबीर सिंह चंदेल, राजेश कुमार बिट्टू, नंद पाल सिंह, अजय कुमार, कमल देव, राजेश और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पवन चंदेल मौजूद रहे।