{"_id":"626a9b04c293ff5625189515","slug":"himachal-weather-update-snowflakes-fell-on-the-high-peaks-rainfall-in-manali-know-the-forecast-till-may-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम हिमाचल: ऊंची चोटियों पर गिरे फाहे, पांच साल में ऊना और शिमला में गुरुवार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें दो मई तक का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम हिमाचल: ऊंची चोटियों पर गिरे फाहे, पांच साल में ऊना और शिमला में गुरुवार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें दो मई तक का पूर्वानुमान
Thu, 28 Apr 2022 11:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:01 PM IST
सार
रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, घेपन पीक आदि में बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे मनाली का मौसम ठंडा हो गया है। मनाली में जमकर बारिश हुई। लगभग एक घंटा हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
कुल्लू जिले में बदला मौसम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। गुरुवार दोपहर को मनाली में जमकर बारिश हुई। लगभग एक घंटा हुई बारिश से बगीचे और खेत तर हो गए हैं। बारिश से एक बार फिर किसानों और बागवानों को राहत मिली है। वहीं रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, घेपन पीक आदि में बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे मनाली का मौसम ठंडा हो गया है। गुरुवार को मनाली में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बागवानों का कहना है कि बारिश से सेब की फसल को संजीवनी मिली है। इससे फल का आकार बढ़ेगा।
विज्ञापन
बागवान प्रेम शर्मा, रोशन ठाकुर, राजीव कुमार ने बताया कि सेब के आकार के लिए बारिश बेहद फायदेमंद है। सेब के नए बगीचों में बारिश टॉनिक का काम करेगी। जिला चंबा में भी दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक राहत की सांस ली। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में दो मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।
विज्ञापन
उधर, पांच साल में ऊना और शिमला में गुरुवार अप्रैल में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को ऊना में 42.6 और शिमला में 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। ऊना में वर्ष 2017 के अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और वर्ष 2010 में 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शिमला में वर्ष 2017 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 28.6 और वर्ष 2014 व 2009 में 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
ऊना 42.6 19.8
बिलासपुर 37.5 20.0
कांगड़ा 38.0 19.6
हमीरपुर 37.7 16.6
नाहन 36.3 23.2
चंबा 35.6 14.6
सोलन 36.0 15.0
धर्मशाला 36.0 22.4
शिमला 28.0 17.8
कल्पा 23.4 8.4
केलांग 20.0 5.8