{"_id":"62a34dc3303007264b062285","slug":"himachal-weather-update-rain-forecast-for-next-two-days-in-all-parts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: दो दिन प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: दो दिन प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
Fri, 10 Jun 2022 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jun 2022 07:27 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मैदानी जिलों में 13 और 14 जून को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
कुल्लू में हुई बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को बारिश के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में 14 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मैदानी जिलों में 13 और 14 जून को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेशभर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 44 और शिमला में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, जिला कुल्लू में रिमझिम बारिश हुई है। यहां किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। शाम चार बजे मौसम में आए बदलाव से जिला मुख्यालय कुल्लू में अंधड़ के बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 14 जून तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 11 और 12 जून को बारिश की संभावना है। 13 और 14 जून को इन क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 44.0 24.0
बिलासपुर 41.0 22.0
कांगड़ा 39.9 22.3
चंबा 39.4 22.6
हमीरपुर 39.5 20.8
नाहन 38.0 27.7
धर्मशाला 37.2 24.2
सोलन 37.0 18.6
मनाली 30.0 14.6
शिमला 29.6 17.6
कल्पा 23.9 11.0
केलांग 20.2 6.0