फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update rain and snowfall forecast in eight districts

Himachal Weather Update: आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम

Sun, 13 Feb 2022 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Feb 2022 08:19 PM IST
सार

शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 17 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update rain and snowfall forecast in eight districts
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में सोमवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना जताई गई है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 17 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 17 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.3, बिलासपुर 22.0, कांगड़ा 21.9, भुंतर 21.8, हमीरपुर 21.6, धर्मशाला 21.4, नाहन 20.4, चंबा 20.2, सोलन 20.0, शिमला 14.8, डलहौजी 10.2, कल्पा 10.0 और केलांग में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.4, कल्पा माइनस 2.3, मनाली माइनस 0.2, सोलन 0.3, कुफरी 1.0, सुंदरनगर 1.7, भुंतर 2.1, मंडी 4.0, शिमला 4.8 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


उधर, 111 सड़कें और 26 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रदेश में ठप हैं। लाहौल-स्पीति जिले में 90, कुल्लू में 7, शिमला में 5, मंडी-चंबा में 4-4 और सोलन जिला में एक सड़क बंद हैं। लाहौल-स्पीति में 17, चंबा में 7 और शिमला में 2 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद से इन क्षेत्रों में जनजीवन अभी तक पटरी पर नहीं लौट सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed