फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Rain and snowfall forecast for four days , yellow alert for December 3

मौसम: हिमाचल में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी, तीन दिसंबर के लिए येलो अलर्ट

Tue, 30 Nov 2021 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 06:26 PM IST
सार

हिमाचल में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। तीन दिसंबर के लिए भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Rain and snowfall forecast for four days , yellow alert for December 3
हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में चार  दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। केंद्र के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में एक से चार दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी भागों में एक से तीन दिसंबर तक बारिश की संभावना है। इन भागों में चार को मौसम साफ रहने का पुर्वानुमान है। विभाग ने तीन दिसंबर के लिए उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश व अन्य भागों में तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी से किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, चंबा के उच्च पर्वतीय भागों में आवश्यक सेवाओं जैसे बिजली, संचार और सड़कें बाधित हो सकती हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में दो पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उधर, कुल्लू व लाहौल-स्पीति प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों को अटल टनल से होकर बर्फबारी वाले संवेदनशील इलाकों, जलोड़ी दर्रें समेत कई स्थानों पर न जाने की हिदायत दी है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। 
विज्ञापन


चार साल बाद नवंबर माह में नाममात्र बारिश
प्रदेश में नवंबर माह के दौरान इस वर्ष चार साल बाद नाममात्र बारिश दर्ज की गई। एक से तीस नवंबर तक हिमाचल में मात्र 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस अवधि में 20.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। ऐसे में इस वर्ष नवंबर में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश हुई। इससे पूर्व वर्ष 2017 में सामान्य से 66 और वर्ष 2016 में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। वर्ष 2018 से 2020 तक प्रदेश में नवंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई। इस वर्ष नवंबर में सिर्फ एक दिन तीन तारीख को भरमौर, सलूनी, उदयपुर, कंडाघाट और बीबीएमबी (बिलासपुर) में बादल बरसे। जबकि दो नवंबर को कोकसर में 1.54 सेंटीमीटर बर्फ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ बना रहा।  केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति जिले के पानी के स्रोत जमने लगे हैं। कल्पा का न्यूनतम तापमान 0.5, शिमला 7.6, सुंदरनगर 2.3, भुंतर 1.6, धर्मशाला 8.4, ऊना 6.8, नाहन 12.1, पालमपुर 5.5, सोलन 3.0, मनाली 1.2, कांगड़ा 6.7, मंडी 5.1, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 5.0, चंबा 5.3, डलहौजी 8.2, कुफरी 4.5 और पांवटा साहिब का 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.8, बिलासपुर में 24.5, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 23.5, हमीरपुर में 23.0, नाहन में 22.2, चंबा में 21.9, शिमला में 18.1, धर्मशाला में 18.0, कल्पा में 15.8, डलहौजी में 13.6 और केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed