{"_id":"5fec98b88ebc3e3dcf01ddd2","slug":"himachal-weather-update-rain-and-snowfall-chances-from-3-to-5-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनवरी तक मौसम साफ, तीन से पांच तक बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनवरी तक मौसम साफ, तीन से पांच तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Wed, 30 Dec 2020 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Dec 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
राजधानी के आईस स्केटिंग रिंक में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
दो जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तीन से पांच जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बर्फबारी के बाद प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार रात को आठ क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन
बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाए रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। घरों से बाहर निकले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह भी मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 20.0, कांगड़ा में 19.0, मंडी में 17.4, सुंदरनगर में 17.3, सोलन में 17.0, बिलासपुर में 16.5, हमीरपुर-नाहन में 16.3, भुंतर में 15.5, चंबा में 14.0, शिमला में 10.7, धर्मशाला में 9.4, कल्पा में 7.9, डलहौजी में 6.6, कुफरी में 5.1 और केलांग में माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 12.7
कल्पा - 5.6
मनाली - 2.6
डलहौजी - 2.0
कुफरी - 1.2
सुंदरनगर - 1.0
चंबा - 0.1
सोलन - 0.6
ऊना 0.8
शिमला 0.9