{"_id":"63e1fc582c2a2e532531f397","slug":"himachal-weather-update-possibility-of-rain-and-snowfall-in-state-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, 145 सड़कें अभी भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, 145 सड़कें अभी भी ठप
Tue, 07 Feb 2023 07:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:45 PM IST
सार
प्रदेश में मंगलवार शाम तक 145 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति जिला में 121, चंबा में 11, कुल्लू में सात और कांगड़ा-किन्नौर-शिमला में दो-दो सड़कें ठप रहीं। शिमला और लाहौल-स्पीति में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर भी मंगलवार को बंद रहा।
विज्ञापन
बर्फ से ढका लाहौल का यंगथांग गांव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश में 8 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश में मंगलवार शाम तक 145 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति जिला में 121, चंबा में 11, कुल्लू में सात और कांगड़ा-किन्नौर-शिमला में दो-दो सड़कें ठप रहीं। शिमला और लाहौल-स्पीति में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर भी मंगलवार को बंद रहा।
विज्ञापन
फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुली अटल टनल
ताजा बर्फबारी के बाद बंद हुई अटल टनल रोहतांग मंगलवार को फोर बाई वाई वाहनों के लिए मनाली से जिस्पा तक खुल गई है। वहीं पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग भी उदयपुर से तिंदी तक खुल गया है। मौसम खुलने के बाद बीआरओ, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल में 100 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 3.7, भुंतर 1.0, कल्पा माइनस 4.0, धर्मशाला 7.2, ऊना 7.0, नाहन 12.5, केलांग 10.7, पालमपुर 5.5, सोलन 5.2, मनाली माइनस 1.0, कांगड़ा 7.4, मंडी 4.1, बिलासपुर 7.3, हमीरपुर 5.1, चंबा 5.4, डलहौजी 4.9, जुब्बड़हट्टी 7.6, कुफरी 1.8, कुकुमसेरी माइनस 8.1, नारकंडा माइनस 0.7, रिकांगपिओ माइनस 0.6, सेऊबाग 0.5, धौलाकुआं 8.4, बरठीं 5.2, पांवटा साहिब 11.0 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, बिलासपुर में 25.0, मंडी में 23.9, सुंदरनगर में 23.7, कांगड़ा में 22.9, हमीरपुर में 22.6, नाहन में 22.2, धर्मशाला-सोलन में 22.0, चंबा में 21.9, भुंतर में 20.0, शिमला में 14.7, मनाली में 11.4, कल्पा में 7.5 और केलांग में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।