फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Update Orange and yellow Alert Issued for Rain Storms and Hailstorms

Himachal Weather Update: धर्मशाला में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, शिमला में भी छाए हैं हल्के बादल

Fri, 29 May 2026 01:24 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 29 May 2026 01:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में हाल ऐसे हैं कि शिमला में भी लोगों को पसीने छूट रहे हैं। गर्म हवा से पर्यटक भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस तपती गर्मी से राहत मिल सके। जानें कब होगी बारिश...

विज्ञापन
Himachal Weather Update Orange and yellow Alert Issued for Rain Storms and Hailstorms
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने करवट ले ली है। धर्मशाला में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हल्की बारिश के बाद शहर का मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम बदलने से पर्यटक और स्थानीय लोग भी मौसम का आनंद लेते नजर आए।

विज्ञापन




मौसम विभाग के बारिश और अंधड़ के ऑरेंज अलर्ट के बीच सात जिलों में लू चली। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। भीषण गर्मी का असर जारी रहा। मैदानी और निचले क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में भी पारा 29 डिग्री तक दर्ज किया गया। प्रदेश में वीरवार सुबह से तेज धूप खिलने से गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में दोपहर के समय लू जैसे हालात बने रहे, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं हो पाया, जिससे बारिश और अंधड़ की संभावना के बावजूद कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार के लिए भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

रात को भी गर्मी बरकरार, सात 7 डिग्री चढ़ा पारा
हिमाचल प्रदेश में रात के समय भी गर्मी का असर बरकरार है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शिमला में भी रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार रात को नेरी में न्यूनतम तापमान 26.3, पांवटा साहिब-देहरा गोपीपुर में 23.0, जुब्बड़हट्टी में 22.8, कांगड़ा में 21.5, ऊना में 21.4, धर्मशाला-नाहन में 20.8, पालमपुर में 20.5, मंडी-बिलासपुर में 20.0, सुंदरनगर में 19.1, सोलन में 17.5 और मनाली में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

अधिकतम तापमान
ऊना 43.2, नेरी 39.7, बरठीं 37.3, सुंदरनगर 37.2, नाहन 37.0, मंडी 37.0, कांगड़ा 36.8, सोलन 35.4, धर्मशाला 35.0, जुब्बड़हट्टी 33.1, भुंतर 31.5, चंबा 30.8, शिमला 29.0।

रामपुर में बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत
रामपुर में शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली है। कई दिनों में रामपुर समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी प्रकोप बढ़ गया था। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बारिश राहत लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed