{"_id":"615b00428ebc3e4afe62af89","slug":"himachal-weather-update-light-snowfall-on-the-high-peaks-of-himachal-rainfall-in-dharamsala-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, धर्मशाला-कुल्लू में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, धर्मशाला-कुल्लू में झमाझम बारिश
Mon, 04 Oct 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:58 PM IST
सार
प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। छह अक्तूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। नौ अक्तूबर तक सूबे से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
कुल्लू में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, भरमौर सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। धर्मशाला, इंदौरा में बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। छह अक्तूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। नौ अक्तूबर तक सूबे से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
चंबा में भरमौर की ऊंची चोटियों मणिमहेश, कैलाश पर्वत, कुगति, चौबिया, खपरांश, काली छौ, घटौर, क्वारंसी और जालसू जोत में सोमवार को बर्फबारी हुई। इससे इलाके में शीत लहर बढ़ गई है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उपचुनाव हिमाचल: कांग्रेस हाईकमान जल्द करेगा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
विज्ञापन
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। पर्यटन नगरी मनाली की साथ लगती ऊंची चोटियों में ताजा बर्फ देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। जिला कांगड़ा के इंदौरा में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बादल जमकर बरसे। राजा का तालाब में भी सुबह करीब एक घंटा बारिश हुई। बारिश के कारण इंदौरा में बिजली चली गई, जो शाम तक बहाल नहीं हो पाई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.7, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.0, सुंदरनगर में 30.8, सोलन में 29.0, नाहन में 28.8, कांगड़ा में 27.6, धर्मशाला में 26.8, चंबा में 25.6, शिमला में 23.6, कल्पा में 22.0, डलहौजी में 18.0 और केलांग में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जोरदार बारिश के इंदौरा क्षेत्र में धान की कटी फसल खराब
उपमंडल इंदौरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण धान की कटी फसल पानी में तैरती हुई नजर आई। बारिश के कारण जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं, खड़ी फसल पर भी असर पड़ा है। खेतों में भारी मात्रा में पानी खड़ा होने के कारण फसल खराब हो गई है। बारिश के कारण बिजली भी बार-बार गुल हो रही है। बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे पहले भी जब मक्की की फसल तैयार थी, उस दौरान भी बेमौसम बारिश ने फसल का काफी नुकसान किया था। किसानों में देशराज, कमल किशोर, बिट्टू, ओंकार सिंह, अजीत, रहमत खान, सुनील दत्त, तिलक राज, अजय आदि ने सरकार व प्रशासन से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।