फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: Light rainfall at isolated places weather will Dry in Plains

Himachal Weather: मैदानों में आज और कल मौसम साफ, पहाड़ों में बारिश के आसार

Tue, 20 Jun 2023 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Jun 2023 08:18 PM IST
सार

शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 24 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Light rainfall at isolated places weather will Dry in Plains
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में मंगलवार को बादल छाए रहे। दोपहर के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। ऊना में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अन्य जगह शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 24 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार रात को पांवटा साहिब, धौलाकुआं, नाहन, नारकंडा, शिमला, सोलन, कंडाघाट, बिलासपुर और रिकांगपिओ में बादल बरसे। मंगलवार को शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.6, हमीरपुर में 37.7, कांगड़ा में 36.0, चंबा में 35.2, मंडी-बिलासपुर में 35.0, सुंदरनगर-भुंतर में 34.8, नाहन में 33.1, धर्मशाला-रिकांगपिओ में 31.1, सोलन में 30.0, शिमला में 25.3 और मनाली में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed