फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Heavy rainfall alert for two days, changes will come due to the activation of western disturbances

मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा बदलाव

Thu, 14 Oct 2021 05:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 05:14 PM IST
सार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में शनिवार से मौसम बदलेगा। विभाग ने भारी बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
himachal weather update: Heavy rainfall alert for two days, changes will come due to the activation of western disturbances
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम बदलेगा।17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 16 से 18 अक्तूबर तक प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 34.5, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 32.3, चंबा 32.2, नाहन 31.8, भुंतर 31.6, हमीरपुर 31.2, सोलन 31.0, कांगड़ा 30.2, धर्मशाला 27.2, शिमला 25.0, कल्पा 22.7, केलांग 19.6 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, अक्तूबर में अभी तक सामान्य से 46 फीसदी कम बादल बरसे हैं। एक से 14 अक्तूबर तक प्रदेश में आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि के दौरान सामान्य बारिश 14.9 मिलीमीटर मानी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हाय महंगाई: हिमाचल में प्याज 50 और टमाटर 65 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा
विज्ञापन


मानसून में सामान्य से 10 फीसदी कम बरसे बादल
बता दें, बीते आठ अक्तूबर को हिमाचल से विदा हुए मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई। प्रदेश में 13 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। 8 अक्तूबर तक प्रदेश में 692 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि के दौरान 763 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी गई। इस मानसून सीजन में प्रदेश में जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। किन्नौर के निगुलसेरी व बड़सेरी, धर्मशाला के मैक्लोडगंज, शिमला के झाकड़ी सहित कुल्लू और सिरमौर जिला में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हुईं। मानसून सीजन में इस बार 476 लोगों की जान गई। 627 लोग घायल हुए। 794 जानवरों और पक्षियों की मौत हुई। 200 पक्के, 900 कच्चे मकान और 756 गोशालाओं के साथ ही 1,15,938 लाख रुपये का प्रदेश में मानसून से नुकसान हुआ। अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बारिश होगी। 16 नवंबर से हिमाचल में विंटर सीजन शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed