{"_id":"616711633c687f322f76dbde","slug":"inflation-onion-reached-50-rupees-and-tomato-65-rupees-per-kg-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय महंगाई: हिमाचल में प्याज 50 और टमाटर 65 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय महंगाई: हिमाचल में प्याज 50 और टमाटर 65 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा
Thu, 14 Oct 2021 11:04 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:04 AM IST
सार
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नवरात्र में प्याज की मांग कम होने के बावजूद दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
प्याज 50 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर प्याज और टमाटर के दामों में भारी उछाल के कारण लोगों की रसोई में महंगाई का तड़का लगने लगा है। परिवहन खर्चा बढ़ने और मैदानी इलाकों में मानसून में जोरदार बरसात के चलते प्याज की फसल खराब होने से रेट बढ़े हैं। एक सप्ताह के भीतर प्याज में 20 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ही दाम 50 रुपये और टमाटर में करीब 30 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दाम 65 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नवरात्र में प्याज की मांग कम होने के बावजूद दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
उपचुनाव के बीच बढ़ती महंगाई भी अब सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। बैठे-बिठाए विपक्ष के हाथ बड़ा मुद्दा लग गया है। ऊना में प्याज 50 और टमाटर 80 रुपये, जिला कांगड़ा में प्याज 50, टमाटर 65 रुपये किलो हैं। चंबा में प्याज 50, टमाटर 60, हमीरपुर में प्याज 50 और टमाटर 70 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। मंडी में प्याज 55 और टमाटर 60 रुपये किलो हैं। जिला सोलन में प्याज 50 और टमाटर 60 रुपये प्रति किलो हैं।
विज्ञापन
शिमला शहर और किन्नौर में प्याज 50, टमाटर 60 रुपये, बिलासपुर में प्याज 50 रुपये, टमाटर 50 रुपये किलो हैं। जिला कुल्लू में भी प्याज के रेट 50 रुपये और टमाटर के 60 किलो तक पहुंच गए हैं। सिरमौर में प्याज 50 रुपये और टमाटर 60 रुपये प्रतिकिलो हैं।