{"_id":"625535c1357c46533874fba7","slug":"himachal-weather-update-forecast-of-rain-in-the-state-thunderstorm-alert-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बदला मौसम: शिमला में छाए बादल, प्रदेश में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बदला मौसम: शिमला में छाए बादल, प्रदेश में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
Tue, 12 Apr 2022 05:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:17 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, ऊपरी शिमला में आज रात से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 13 और 14 अप्रैल को राज्य के बाकी हिस्सों में भी बारिश शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश की संभावना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, ऊपरी शिमला में आज रात से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 13 और 14 अप्रैल को राज्य के बाकी हिस्सों में भी बारिश शुरू होने की संभावना है। इससे राज्य में अधिकतम तापमान में आएगी और गर्मी की लहर से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 16 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों का तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.7, सुंदरनगर 13.8, भुंतर 13.0, कल्पा 7.4, धर्मशाला 21.4 , ऊना 19.0, नाहन 25.5, केलांग 6.3, पालमपुर 19.0, सोलन 14.7, मनाली 11.6, कांगड़ा 19.3, मंडी 15.6, बिलासपुर 19.0, हमीरपुर 14.8, चंबा 15.3, डलहौजी 17.7, कुफरी 15.5, जुब्बड़हट्टी 16.5 और पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.6, बिलासपुर 38, हमीरपुर 37.5, कांगड़ा 36, सुंदरनगर 34.6, भुंतर 32.5, सोलन 35, चंबा 33.3, नाहन 33.4, धर्मशाला 32, शिमला 26.8, डलहौजी 23.9, कल्पा 22 और केलांग में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
केलांग में 10 वर्ष बाद टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
उधर, देश और प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच जनजातीय क्षेत्र केलांग में अधिकतम तापमान ने बीते 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दस अप्रैल को केलांग में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 2012 में 20 अप्रैल को 19.6 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ था। बढ़ती गर्मी से सूबे के पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीना छूटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन