फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Update Department Issues Alert Get Detailed Updates Here

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें अपडेट विस्तार से

Wed, 13 May 2026 11:39 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 13 May 2026 11:39 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Update Department Issues Alert Get Detailed Updates Here
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग और बारालाचा में बर्फबारी हुई। कुल्लू में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई और राजधानी शिमला में धूप खिली रही। हिमाचल में बुधवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कुल्लू, मंडी, शिमला में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। उधर, मंगलवार को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने से ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू और लाहौल घाटी में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। कुल्लू घाटी में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई। जिला मुख्यालय के साथ आसपास के इलाकों में भी हल्की ओलावृष्टि भी हुई। ढालपुर में लगे अस्थायी बाजार में व्यापारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पांगी के लिए चंबा से रवाना हुईं टैक्सियों में आठ सवार सचे जोत पर दो घंटे तक फंसे रहे। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने टैक्सी को सुरक्षित निकाला। 


मंगलवार शाम भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी के समीप पालमपुर-होली-चंबा रूट की निजी बस के फ्रंट शीशे पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। पत्थरों के कारण चालक के हाथ में चोट लगी। चंबा में बीती रात और सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण 92 ट्रांसफार्मर बंद होने से 460 गांवों में बिजली ठप रही। 

केलांग में एक डिग्री पहुंचा रात का पारा
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और बारिश के चलते सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा कुकुमसेरी में तापमान 4.3, ताबो में 5.5, कल्पा में 7.6, भरमौर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed