फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: chances of rain and snowfall, thunderstorm alert in isolated places

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ सकता है मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट

Fri, 12 May 2023 07:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 May 2023 07:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
himachal weather update: chances of rain and snowfall, thunderstorm alert in isolated places
हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 13 से 16 मई तक बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  शनिवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के 13 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। मौसम साफ होते ही मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में पारा चढ़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक कम हो गई है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 13.1, भुंतर 10.5, कल्पा 6.5, धर्मशाला 18.4, ऊना 16.0, नाहन 17.5, केलांग 2.6, पालमपुर 16.5, सोलन 12.0, कांगड़ा 16.2, मंडी 14.6, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 13.7, चंबा 14.0, डलहौजी 14.3, जुब्बड़हट्टी 15.0, कुफरी 13.1, कुकुमसेरी 3.5, नारकंडा 10.0,    भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 9.8, सेऊबाग 8.5, धौलाकुआं 15.6, बरठीं 12.9, मशोबरा 14.1, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 11.0 और देहरागोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना               39.5
धौलाकुआं        38.1
हमीरपुर          35.9
बिलासपुर        35.6
चंबा               34.6
मंडी              34.4
कांगड़ा           34.2
नाहन             34.1
सुंदरनगर       33.9
भुंतर             32.5
सेऊबाग        30.9
धर्मशाला       30.2
शिमला         25.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed