फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Today Sundernagar 17 Bhuntar hottest after 12 years

Himachal Weather Today: सुंदरनगर 17, भुंतर 12 साल बाद सबसे अधिक गर्म, इस दिन से मिलने वाली है राहत

Sun, 16 Jun 2024 06:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 06:40 PM IST
सार

रविवार को भी सिरमौर जिला के नाहन, मंडी जिला के सुंदरनगर के अलावा सोलन और ऊना में भीषण लू चली।  मौसम केंद्र शिमला ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Today Sundernagar 17 Bhuntar hottest after 12 years
रविवार को शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। आठ जिले लू की चपेट में हैं। रविवार को भी सिरमौर जिला के नाहन, मंडी जिला के सुंदरनगर के अलावा सोलन और ऊना में भीषण लू चली। इसके अलावा शिमला, भुंतर, धर्मशाला, मनाली, बिलासपुर और हमीरपुर जैसे क्षेत्रों में भी लू का प्रकोप रहा। रविवार को कुल्लू जिला के भुंतर का तापमान 10 साल में सबसे अधिक रहा। रविवार को यहां पारा 38.6 रहा, वहीं इससे पहले 2012 में 38.8 रहा था। हालांकि 31 मई 1988 को भुंतर में यह 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मनाली में रविवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो 2022 में भी यही था। 2007 में यह 32.0 और 2009 में 31.3 था। यानी 2009 के बाद मनाली का तापमान भी उच्चतम रहा। इसी तरह सुंदरनगर में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2007 में यह 42.1 डिग्री सेल्सियस था और 2019 में 41.6 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन


उधर, मौसम केंद्र शिमला ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा कांगड़ा, सोलन, कुल्लू और शिमला के कुछ क्षेत्रों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, कांगड़ा और कुल्लू में भी लू का प्रकोप रहा। शिमला में भी भयंकर गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को ऊना में सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो प्रदेश में अधिकतम रहा, जबकि देहरागोपीपुर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह उल्लेखनीय है कि पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर लू चलती है, जबकि मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर लू चलना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


19 से बारिश के आसार, मिल सकती है राहत
हिमाचल प्रदेश में गर्मी और सूखे की चपेट में सेब सहित अन्य फसलें आ गई हैं। बारिश न होने की वजह से सेब के फल और पत्ते मुरझाने लगे हैं। इसी तरह राज्य में शिमला मिर्च, मटर आदि नकदी फसलें भी सूखे की चपेट में आ गई हैं। हालांकि, 19 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। प्रदेशभर के कुछ स्थानों पर 19 से 21 जून तक बारिश के आसार हैं। इससे राज्य में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्कर आने, नकसीर चलने के मामले बढ़े
भीषण गर्मी के चलते लोगों को चक्कर आने, नकसीर चलने के मामले सामने आने लगे हैं। सिविल अस्पताल ददाहू में गर्मी के सताए 10 से 15 मरीज रोज पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को शरबत, नींबू पानी, नारियल पानी समेत ओआरएस का सेवन करना चाहिए। धूप में जाने से बचें और सिर को ढककर रखें। प्यास न लगने पर भी खूब पानी पीएं।

कहां पर कितना रहा अधिकतम तापमान
 
क्षेत्र तापमान
शिमला 31.0
सुंदरनगर 41.6
भुंतर 38.6
कल्पा 27.0
धर्मशाला 37.0
ऊना 44.6
नाहन 39.3
केलांग 23.8
सोलन 37.5
मनाली 31.2
कांगड़ा  41.4
मंडी 40.7
बिलासपुर 43.2
हमीरपुर  42.4
चंबा 41.0
डलहौजी 29.1
कुफरी 26.9
नारकंडा  27.1
ताबो 27.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed