{"_id":"60c769f74af66909824dad4b","slug":"himachal-weather-today-shimla-dharamsala-bad-weather-in-the-state-till-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में 20 जून तक मौसम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में 20 जून तक मौसम खराब
Mon, 14 Jun 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:08 PM IST
सार
हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार को शाम चार बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद एकाएक करीब आधा घंटा शहर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला और कांगड़ा में दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे।
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून पहुंचने के दूसरे दिन सोमवार को शिमला और धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। सोमवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। दोपहर बाद कई जिलों में बादल बरसे। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी रिकॉर्ड हुई है। 15 से 17 जून तक प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बीस जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सोमवार को शाम चार बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद एकाएक करीब आधा घंटा शहर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला और कांगड़ा में दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में 56, कांगड़ा 24, डलहौजी 16 और चंबा में छह मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, बिलासपुर 33.5, मंडी 33.1, सुंदरनगर 33.4, भुंतर 33.7, कांगड़ा 32.5, चंबा 31.2, सोलन 30.0, धर्मशाला 28.6, शिमला 24.3, मनाली 24.0, कल्पा 23.0, केलांग 19.0 और डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन