फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: Heavy rainfall forecast for three days, Orange alert issued for eight districts

मौसम: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश, आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 16 Jul 2021 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jul 2021 08:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुल्लू जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ के पांच दिन बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है।

विज्ञापन
Himachal Weather Today: Heavy rainfall forecast for three days, Orange alert issued for eight districts
बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 17 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 22 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। विभाग ने बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊना जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा से चार लोगों की मौत
प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। शुक्रवार को चंबा और किन्नौर में 13-13 घंटे के लिए नेशनल हाईवे ठप रहे। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 11 सड़कों पर यातायात और 43 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। बीते 24 घंटों में प्राकृतिक आपदा से चार लोगों की मौत हुई है। ऊना, शिमला, कुल्लू और बिलासपुर जिला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। किन्नौर जिले के चौरा में गुरुवार देर रात हुए भू-स्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया। करीब 13 घंटे बाद बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने से शिमला से किन्नौर और काजा-स्पीति की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। भरमौर-पठानकोट एनएच पर भी 13 घंटे यातायात व्यवस्था ठप रहा। डलहौजी मंडल के तहत तीन मार्गों पर भी यातायात बंद रहा। कुल्लू जिला में चार सड़कें बंद रहीं।

शहरों का तापमान
 शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.7, भुंतर 33.2, कांगड़ा 31.3, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 33.0, हमीरपुर 33.2, चंबा 31.3, धर्मशाला 29.4, सोलन 30.0, नाहन  30.3, केलांग  26.1, कल्पा 24.6 और शिमला में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 22.3, कल्पा 14.0, धर्मशाला 19.8, ऊना 27.2, नाहन 24.4, केलांग 12.3, पालमपुर 20.5, सोलन 20.6, मनाली 17.2, कांगड़ा 24.6, मंडी 20.1, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.4, चंबा 22.3, डलहौजी 17.0 और कुफरी में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed