फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Temperature in Nahan reaches 40 degrees after 29 years

Himachal Weather: नाहन में 29 साल बाद तापमान 40 डिग्री, इस दिन से प्रदेश में बारिश के आसार

Tue, 18 Jun 2024 10:42 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Jun 2024 10:42 AM IST
सार

शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा। इसके साथ ही नाहन में 29 साल बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर क्या अनुमान जताया है जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Temperature in Nahan reaches 40 degrees after 29 years
धर्मशाला में बारिश के दौरान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच अधिकांश क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी रही। नाहन में 29 साल बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 1995 में यहां का अधिकतम पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

विज्ञापन


19 से 23 जून तक प्रदेश में बारिश होने के आसार
शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा। इससे पहले 2014 में 31.4 था। सुंदरनगर में पारा 41.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2019 में 41.6 डिग्री रहा था। सिरमौर, मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, कांगड़ा और कुल्लू लू की चपेट में हैं। 10 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 जून से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 19 से 23 जून तक प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


पांवटा में 30 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
पांवटा साहिब में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ। इस साल पहली बार प्रदेश में किसी क्षेत्र में न्यूनतम पारा इतना अधिक रहा। न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी होने से धर्मशाला, नाहन और सोलन में रात को भी लू चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग में फाहे, कुल्लू-लाहौल कांगड़ा और मंडी में बारिश
रोहतांग दर्रा में सोमवार को हल्के फाहे गिरे। कुल्लू में बारिश हुई। इससे तापमान में पांच से सात डिग्री तक गिरावट आई है। कुल्लू-मनाली सैर सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने बारिश की बौछारों का आनंद उठाया। अटल टनल, कोकसर और सिस्सू में बारिश हुई है। धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, नगरोटा बगवां, खैरा और शाहपुर में भी बारिश हुई। वहीं मंडी में भी जमकर बादल बरसे। शिमला में शाम के समय ठंडी हवाएं चलती रहीं। 

कहां पर कितना अधिकतम पारा
 

ऊना 44.0
धौलाकुआं 43.3
बिलासपुर 42.9
हमीरपुर  41.9
चंबा 41.4
सुंदरनगर 41.2
कांगड़ा 41.1
बरठीं  41.0
मंडी 40.4
नाहन 40.0
सोलन 37.2
धर्मशाला 31.5
मनाली 31.1
शिमला   30.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed