फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report temperature rise by two degree in himachal pradesh

प्रदेश में साफ रहा मौसम, दो डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान

Sat, 07 Sep 2019 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Sep 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report temperature rise by two degree in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप भी खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 13 सितंबर तक बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार को बारिश की संभावना है। सोमवार को यहां मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 13 सितंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अब मानसून कमजोर हो गया है।
विज्ञापन


मानसून विदा होने तक हल्की बारिश हो सकती है। उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, भुंतर में 33.0, कांगड़ा में 32.7, सुंदरनगर में 32.5, सोलन में 30.5, चंबा में 29.8, धर्मशाला में 28.6, नाहन में 27.8, कल्पा में 26.0, शिमला में 23.4, केलांग में 22.3 और डलहौजी में 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed