फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather report snowfall in rohtang and manali

रोहतांग और मनाली की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, फिर बिगड़ सकता है मौसम

Mon, 18 Mar 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report snowfall in rohtang and manali

मार्च में भी बारिश और बर्फबारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग समेत मनाली के ऊंचे क्षेत्रों मढ़ी, गुलाबा, धुंधी में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी होती रही। निचले क्षेत्रों में शीतलहर के प्रकोप से घाटी के तापमान में गिरावट आई है। केलांग का न्यूनतम पारा अभी भी -5.4 चल रहा है।

विज्ञापन


शिमला में दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। मैदानी इलाकों में चटक धूप से पारे में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को भी एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में दो दिन मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

Himachal weather report snowfall in rohtang and manali

19 और 20 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मैदानों में 21 मार्च और अन्य इलाकों में 23 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलेगी। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक करीब दस घंटों तक कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते 16 मील के पास बंद रहा। पर्यटक और आम लोग फंसे रहे। उधर, ढाई माह से बंद औट-लुहरी एनएच 305 अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। 

न्यूनतम तापमान 
केलांग     -5.4
कल्पा       1.6
कुफरी    4.4
डलहौजी     6.2
शिमला     8.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed