फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report rain in shimla thunderstorm alert for next two days

हिमाचल में प्री-मानसून की दस्तक, प्रदेश में झमाझम बारिश

Mon, 24 Jun 2019 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain in shimla  thunderstorm alert for next two days
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। आगामी पांच से छह दिनों में मानसून के हिमाचल में प्रवेश करने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है। प्रदेश में 30 जून तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग दर्रा और लाहौल की ऊझी घाटी में सोमवार को बर्फ के फाहे भी गिरे। इससे घाटी में मौसम ठंडा हो गया है। राजधानी शिमला में सोमवार को भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झमाझम बारिश के चलते शहर में करीब डेढ़ घंटा जनजीवन थम गया। शहर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। 

सेब के लिए भी बारिश फायदेमंद

himachal weather report rain in shimla  thunderstorm alert for next two days
rain shimla - फोटो : अमर उजाला

शिमला के अलावा कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा, ऊना, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर में भी बारिश हुई। प्रदेश में जारी बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे मैदानी इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश होने से किसानों ने मक्की की बिजाई का काम शुरू कर दिया है।

सेब के लिए भी बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, सुंदरनगर में 33.8, बिलासपुर में 32.7, हमीरपुर में 32.5, भुंतर में 32.6, कांगड़ा में 31.0, चंबा में 29.2, सोलन में 29.0, नाहन में 29.5, धर्मशाला में 27.5, शिमला में 24.4, कल्पा में 22.7, और डलहौजी में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

साल 2018 में 27 जून को आया था मानसून

himachal weather report rain in shimla  thunderstorm alert for next two days

साल 2018 में 27 जून को हिमाचल में मानसून की एंट्री हुई थी। बीते साल सामान्य से चार दिन पहले मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। साल 2017 में पहली जुलाई को हिमाचल में मानसून पहुंचा था।

इस साल भी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इसी सप्ताह मानसून के प्रदेश में पहुंचने की संभावना जताई है। साल 2018 में मानसून सीजन के दौरान से सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई थी।

स्थान                    बारिश (मिली मीटर में)
सुंदरनगर                 45
अंब                        40
चायल                    29
सुजानपुर टीहरा        28
सराहन                    25
नाहन                    22

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed