{"_id":"5beac75dbdec226957070c5d","slug":"himachal-weather-report-rain-chances-on-14th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार, दो से तीन डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार, दो से तीन डिग्री लुढ़का पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वीरवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.8, नाहन में 23.6, कांगड़ा में 22.7, सोलन में 22.4, सुंदरनगर में 21.2, बिलासपुर में 21.0, हमीरपुर में 20.2, धर्मशाला में 18.6, शिमला में 18.3, चंबा में 17.2, भुंतर में 15.5, कल्पा में 11.0, डलहौजी में 10.4 और केलांग में 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, कल्पा में 0.2, मनाली में 2.2, भुंतर में 5.4, मंडी में 5.8, सुंदरनगर में 6.7, चंबा में 6.8, सोलन में 8.2, शिमला-ऊना में 9.4 और धर्मशाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन