फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report: Orange alert ineffective, rainfall forecast till 26 July

बेअसर रहा ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में 26 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Mon, 20 Jul 2020 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jul 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report: Orange alert ineffective, rainfall forecast till 26 July
शिमला में बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सोमवार को जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट बेअसर रहा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। पूरे प्रदेश में 26 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा।

विज्ञापन


सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.0, हमीरपुर 34.8, ऊना 32.6, कांगड़ा 32.2, चंबा 30.8, भुंतर 30.4, सोलन 29.5, धर्मशाला 28.8, नाहन 26.8, शिमला 25.4, केलांग 21.8, कल्पा 19.9 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, रविवार रात को धर्मशाला में 62, मनाली 28, नयनादेवी 26, नाहन 23, संगड़ाह 15, पालमपुर 12, अंब 10, नूरपुर और धर्मपुर में नौ-नौ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून के कमजोर पड़ने के चलते बारिश की रफ्तार कम हुई है। पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर चल रहा है। इन दोनों स्थितियों के चलते बारिश कम हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed