फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report house wall collapse in bilaspur himachalm pradesh

प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन, छह वाहन क्षतिग्रस्त, कई मकानों पर खतरा

Thu, 26 Jul 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Jul 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report house wall collapse in bilaspur himachalm pradesh

मानसून की बारिश कई इलाकों के लिए आफत बन गई है। रुक रुक कर बारिश के जारी रहने से कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। चंबा में हड़सर-मणिमहेश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बिलासपुर में एक निजी परिसर की दीवार ढह गई तो कांगड़ा जिले से भी दो स्थानों पर भूस्खलन से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार से मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


बारिश का यह दौर 31 जुलाई तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। जानकारी के अनुसार चंबा के हड़सर-मणिमहेश पैदल रास्ते पर जलधार मंदिर के पास मंगलवार की शाम को भूस्खलन हो गया। इससे हड़सर-कुगति मार्ग पर बड़े पैमाने पर मलबा आकर गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal weather report house wall collapse in bilaspur himachalm pradesh

पत्थरों और मलबे से मणिमहेश श्रद्धालुओं के आधा दर्जन वाहन चपेट में आ गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई भी श्रद्धालु वाहन में मौजूद नहीं था। बुधवार को श्रद्धालुओं के लौटने पर वाहनों को नुकसान का पता चला। वहीं चंबा जिले के भरमौर की ग्राम पंचायत चौबीया में कुछ घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है।

दो घरों के ढहने का खतरा मंडराने लगा है। मक्की, आलू और राजमाह समेत अन्य फसलें बरबाद हो गई हैं। गांव के रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है। बिलासपुर जिले के बागीबनौला में बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई। हालांकि मकान और रह रहे लोग सुरक्षित हैं। उधर, थुरल की पंचायत वैरधट्टा के गांव बंहू में मंगलवार की रात भूस्खलन हो गया।

himachal weather report house wall collapse in bilaspur himachalm pradesh

इससे सात कमरों के मकान को खतरा पैदा हो गया है। बुधवार को भी धर्मशाला में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी रिकार्ड हुई। राजधानी शिमला में बुधवार को मौसम खराब रहा। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी ही हुई।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, भुंतर में 33.2, हमीरपुर में 32.9, बिलासपुर में 32.8, सुंदरनगर में 32.7, कांगड़ा में 31.7, चंबा में 30.8, नाहन में 28.3, धर्मशाला में 27.6, सोलन में 27.0, केलांग में 25.5, शिमला में 22.8 और डलहौजी में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed