जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सोमवार को निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दोनों ही क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। विज्ञान केंद्र ने इसके साथ ही 21 जुलाई तक सूबे के सभी स्थानों पर बारिश व हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है।
उधर शनिवार रात से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। चंबा में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश की वजह से भरमौर पठानकोट मार्ग नैनीखड्ड के पास बाधित हो गया जो रविवार सुबह सुचारू हो सका।
धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात से ही जमकर बारिश हुई। रविवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। रविवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 34.6, ऊना 36.0, कांगड़ा 32.3, सुंदरनगर 32.4, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 33.3, चंबा 32.0, नाहन 28.5, धर्मशाला 28.6, शिमला 23.1 और डलहौजी में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।