फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report heavy rainfall alert for 23 july

बरसात का कहर जारी, चंबा में भारी बारिश से पुल बहा, चार जिलों में अलर्ट

Mon, 23 Jul 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Jul 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report heavy rainfall alert for 23 july

हिमाचल में चेतावनी के बीच शनिवार देर रात और शुक्रवार सुबह कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते चंबा जिले के तीसा में पुल और सिरमौर में सड़क पर पार्क कार मलबे की चपेट में आकर खाई में जा पहुंचीं। प्रदेश में एक नेशनल हाईवे और 50 से अधिक संपर्क मार्ग ठप हो गए हैं।

विज्ञापन


संगड़ाह में मंडला नाले में आए उफान के बीच चार वाहन फंस गए। भारी बारिश की चेतावनी के बीच कुल्लू, चंबा, शिमला और सोलन में प्रशासन ने सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। चंबा के तीसा में देवी कोठी और टेपा पंचायत को जोड़ने वाला पुल बाढ़ की चपेट में आने से बह गया।
विज्ञापन


शनिवार रात को चुराह क्षेत्र में भारी बारिश से खबला नाला उफान पर रहा। पुल टूटने से ग्राम पंचायत टेपा के जंडरू, सुपरांजला और टेपा की 2000 आबादी का संपर्क जिले भर से कट गया है। वहीं, सिरमौर में 15 घंटे तक मूसलाधार बारिश से शिलाई-रोन्हाट एनएच समेत एक दर्जन संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ददाहू-कोटी दीमान रोड पर तेज बारिश के चलते एक कार बहकर खाई में जा पहुंची। पच्छाद की करीब 30 पंचायतों में नौ घंटे तक ब्लैक आउट रहा। कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ दरकने से सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर के चार भवनों पर खतरा बन गया है।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी

himachal weather report heavy rainfall alert for 23 july

रविवार को सीआरपीएफ के डीआईजी पिंजौर प्रताप सिंह ने मौके का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। वहीं, कुल्लू के जरी-मलाणा सड़क पर ब्रिज-4 और डैम साइट के मध्य पहाड़ी धंसने से बंद हुई सड़क चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाई। अवरुद्ध हुई सड़क के दूसरी तरफ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के कई वाहन फंसे हुए हैं। कई पर्यटकों ने मलाणा गांव में शरण ली है।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 28 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को पालमपुर में 77 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि धर्मशाला में 63, नाहन में 47, मनाली में 37, हमीरपुर में 20, कुफरी में 19, शिमला में 15, सोलन में 12, डलहौजी में 8 और सुंदरनगर में 7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed