फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report alert fro snowfall next three days

तीन दिन बरसेंगे बादल, ओलावृष्टि-बर्फबारी की चेतावनी जारी

Fri, 23 Feb 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 23 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report alert fro snowfall next three days
weather shimla

हिमाचल में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने जा रहा है। 23 से 25 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 24 फरवरी को ओलावृष्टि एवं भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


26 से मौसम फिर साफ रहेगा। राजधानी शिमला समेत वीरवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


शिमला में दोपहर बाद से मौसम एकाएक बदल गया। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.8, धर्मशाला में 18.2, नाहन में 22.4, सोलन में 22.2, कांगड़ा में 24.7, सुंदरनगर में 24.5, भुंतर में 22.0, कल्पा में 13.2 और डलहौजी में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना में सबसे ज्यादा 26.2 और केलांग में सबसे कम 3.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.2, कल्पा में -0.4, मनाली में 2.2, धर्मशाला में 8.6, शिमला में 9.4, ऊना में 9.7, मंडी में 10.2 और नाहन में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed