फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rain lashes Bangana in Una; heavy rain alert for the state for three days

Himachal Weather: ऊना के बंगाणा में बरसे बादल, राज्य में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान

Sat, 27 Jun 2026 04:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 04:52 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। ऊना के बंगाणा क्षेत्र में शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain lashes Bangana in Una; heavy rain alert for the state for three days
बंगाणा में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। ऊना के बंगाणा क्षेत्र में शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं। उधर, अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।

विज्ञापन

इतने दिन बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 जून तक राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है। जबकि 1 और 2 जुलाई को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3 जुलाई को राज्य में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश साथ ही अंधड़ चलने का भी पूर्वानुमान है। 1 से 3 जुलाई तक कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी दाैरान मानसून भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान

शिमला    27.8
सुंदरनगर  36.4
भुंतर      36.0
कल्पा     25.4
धर्मशाला  32.0
ऊना      39.4
नाहन      35.4 
केलांग     24.8
सोलन     31.6 
मनाली    28.8
कांगड़ा    36.5
मंडी      36.2
बिलासपुर 37.5
चंबा      33.7
रिकांगपिओ 30.5
बरठीं    36.0
नेरी     39.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed