Himachal Weather: हिमाचल में लगातार चार दिन बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम
राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। उधर, सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है। वहीं सोमवार को प्रदेश में माैसम साफ रहा। कई जिलों में गर्म हवाएं भी चलीं।
तापमान में आएगा बदलाव
वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन 5.0, भरमौर 4.0, चंबा 2.0 व छतराड़ी में 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 14.5, कल्पा 8.8, धर्मशाला 17.7, ऊना 20.0, नाहन 18.5, केलांग 5.3, पालमपुर 20.0, सोलन 17.0, मनाली 9.2, कांगड़ा 19.8, मंडी 19.6, बिलासपुर 22.0, चंबा 15.6 , जुब्बड़हट्टी 21.0, कुफरी 13.0, कुकुमसेरी 5.3, सेऊबाग 12.8, बरठीं 17.4, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 15.5, देहरागोपीपुर 24.0, ताबो 6.4 व नेरी में 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों में ओलावृष्ट-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में एक-दो स्थानों पर 8, 9 और 10 जून को हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 और 12 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 13 और 14 जून को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमाैर के कुछ भागों में 11 व 12 जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला 27.6
सुंदरनगर 37.5
भुंतर 34.8
धर्मशाला 35.0
ऊना 40.6
नाहन 35.8
सोलन 34.0
मनाली 28.0
कांगड़ा 37.7
मंडी 37.2
चंबा 34.3
जुब्बड़हट्टी 30.8
बरठीं 37.0
नेरी 38.4
मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी ने तेवर दिखाए
प्रदेश में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच सोमवार को एक बार फिर मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी ने तेवर दिखाए। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने इन जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी लू जैसी परिस्थितियां बने रहने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भी गर्मी का असर बढ़ा है। शिमला और मनाली समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान बीते दिनों के मुकाबले अधिक दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्म मौसम बना हुआ है।