Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain and snowfall in some parts of state on December 12

Himachal Weather: कुछ भागों में 12 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Mon, 11 Dec 2023 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 06:13 PM IST
सार

 प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय  कुछ भागों में 12 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snowfall in some parts of state on December 12
हिमाचल के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 से 17 दिसंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.4, सुंदरनगर 1.1, भुंतर 0.4, कल्पा माइनस 0.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 3.3, नाहन 8.4, पालमपुर 4.0, सोलन 1.2, मनाली  माइनस 0.4, कांगड़ा 5.5, मंडी 1.7, चंबा 3.7, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 6.5, कुफरी 4.6, नारकंडा 2.5, रिकांगपिओ 1.8, सेऊबाग 0.4, धौलाकुआं 5.9, बरठीं 5.5, समधो माइनस 5.1, रिकांगपिओ 11.0, सराहन 2.5 और देहरा गोपीपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
चंबा में अधिकतम तापमान 18.8, कुकुमसेरी 10.4, केलांग  7.9, धर्मशाला  18.0, कांगड़ा 21.0, भुंतर 18.2, मंडी 18.9, बरठीं  20.6, सुंदरगगर 21.5, नारकंडा  9.2, कल्पा 10.3, रिकांगपिओ 14.4, शिमला  14.0, कुफरी  8.3, जुब्बड़हट्टी  16.9 और सोलन में  18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed