फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Orange yellow alert of cold wave for six days in six districts, rain and snowfall forecast

Himachal Weather: इन जिलों में 25 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का अलर्ट, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 19 Dec 2024 02:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

बीते 24 घंटों के दाैरान  हिमाचल प्रदेश के ऊना, चंबा व सुंदरनगर में शीतलहर दर्ज की गई। राज्य में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Orange yellow alert of cold wave for six days in six districts, rain and snowfall forecast
हिमाचल में शीतलहर बढ़ी, जम गया झरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी व मैदानी कई क्षेत्रों में आगामी छह दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी हुआ है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 दिसंबर तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा व मंडी जिले के कई इलाकों में भीषण शीतलहर का ऑरेंज-येला अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, चंबा व सुंदरनगर में शीतलहर दर्ज की गई। राज्य में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
 उधर, राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 23 व 24 दिसंबर को चंबा, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, 25 दिसंबर को माैसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में व्हाइट क्रिसमस की आस अधूरी रह सकती है। वहीं राज्य में 27 दिसंबर को  एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।  विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दाैरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद दो दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.5, सुंदरनगर 1.0, भुंतर 0.0, कल्पा 0.4, धर्मशाला 5.5, ऊना 1.0, नाहन 6.4, पालमपुर 2.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.0, मंडी 2.1, बिलासपुर 3.3, हमीरपुर 2.1, चंबा 1.5, जुब्बड़हट्टी 5.8, कुफरी 6.4, कुकुमसेरी -4.9, , नारकंडा 4.8, भरमाैर 3.7, रिकांगपिओ 2.7, सेऊबाग 0.2, धाैलाकुआं 5.0, बरठीं 1.4, समदो 0.1, पांवटा साहिब 6.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -8.3 व बजाैरा में -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed