फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for a week from today, yellow alert for four districts

Himachal Weather: हिमाचल में आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी के आसार, चार जिलों के लिए येलो अलर्ट

Mon, 10 Mar 2025 02:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

 प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for a week from today, yellow alert for four districts
मौसम अपडेट (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से लाहौल घाटी में 100 से अधिक सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। रविवार को मनाली से आगे सोलंगनाला-धुंधी मार्ग पर रविवार दोपहर हिमखंड गिरा, जिससे मनाली-लेह मार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। हालांकि हिमखंड गिरने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने सूचना मिलते ही मार्ग दो घंटे में बहाल कर दिया। शिमला में  आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

 

इतने दिन खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 से 16 मार्च तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 12 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 13 और 16 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 14 और 15 मार्च को राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  14 मार्च को चंबा, कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 11.9, भुंतर 11.6, कल्पा 3.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 7.0, नाहन 11.3, केलांग -2.3, पालमपुर 10.5, सोलन 8.0, मनाली 8.1, कांगड़ा 13.5, मंडी 12.9, बिलासपुर 12.0, चंबा 13.3, डलहाैजी 8.6, कुकुमसेरी -2.6, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 5.0, पांवटा साहिब 12.0, सराहन 5.1 व ताबो में -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed