फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather himachal Shimla maximum temperature highest in state

Himachal Weather: शिमला में रात का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा में सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Thu, 21 Dec 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Dec 2023 06:07 PM IST
सार

आठ जिलों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 24 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather himachal Shimla maximum temperature highest in state
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में बुधवार की रात प्रदेश के अन्य स्थानों के मुकाबले सबसे गर्म रही। यानी यहां का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा। ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक ज्यादा है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है।

विज्ञापन


उधर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 24 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शुक्रवार और शनिवार को धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी जिलों में दिन के समय धूप खिली रहने से रात के समय पहाड़ों की ओर गर्म हवाएं चलती हैं। इसके चलते ही शिमला, कुफरी, नारकंडा में रात का तापमान अधिक है। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के प्रमुख स्थलों का न्यूनतम तापमान
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

समदो - 4.7
मंडी - 1.8
सुंदरनगर - 0.1
भुंतर - 0.7
सोलन   0.5
ऊना      1.8
कल्पा      2.4
बिलासपुर  3.5
कांगड़ा      4.6
धर्मशाला   5.2
नाहन         7.2
नारकंडा    7.4
कुफरी     11.2
शिमला    11.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed