फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy snowfall in high altitude areas, roads and power transformers stalled

Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी के बाद मुश्किलें; 263 सड़कें, 661 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दो की मौत

Tue, 20 Feb 2024 07:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ रोहतांग/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ रोहतांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 07:41 PM IST
सार

मंगलवार शाम तक तक राज्य में भारी बर्फबारी से चार नेशनल हाईवे और 228 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। लाहौल-स्पीति जिले में 165 सड़कें ठप पड़ी हैं। चंबा में 77 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy snowfall in high altitude areas, roads and power transformers stalled
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार शाम तक प्रदेश में दो नेशनल हाईवे सहित 263 सड़कों पर यातायात ठप रहा। करीब 661 बिजली के ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। जिला मंडी के छह मील के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से पहाड़ी के नीचे खोदाई का काम कर रही जेसीबी मशीन चालक सहित पत्थरों के नीचे दब गई। इससे चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, चंबा में सोमवार देर रात बारिश और धुंध के चलते गागला मार्ग पर बेकाबू होकर कार खाई में गिरने से एक कारोबारी चमन प्रकाश की मौत हो गई। बर्फबारी के बाद कुल्लू से लाहौल तक कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। औट-बंजार-सैंज और मनाली-केलांग व ग्रांफू-काजा हाईवे के साथ दोनों जिलों में 177 सड़कें ठप हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

भारी बर्फबारी से लाहौल घाटी का सड़क संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने हिमखंड गिरने की आशंका भी जताई है। कई इलाकों में रविवार रात से बिजली भी गुल है। लाहौल-स्पीति में 301 और कुल्लू में 67 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। चंबा में मूसलाधार बारिश से चांजू में एक मकान गिर गया। चंबा-तीसा मार्ग पर 12 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 43 पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जिले में 213 बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से 639 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार देर रात को बादल झमाझम बरसे। मनाली में 73, चंबा में 67, कुफरी में 57, डलहौजी में 52, भरमौर में 33, शिमला में 14.2 और धर्मशाला में 13 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के चंबा, कुल्लू व लाहौल-स्वीति किले में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज जारी किया गया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। 21 के लिए अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 फरवरी को भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। हालांकि, 26 फरवरी को मध्य पर्वतीय व मैदानी भागों में भी बारिश का पूर्वानुमान है।  वहीं, राजधानी शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।

विज्ञापन

उदयपुर के हवाई मोड़ के पास गिरा हिमखंड
 लाहौल में मंगलवार दोपहर केलांग-उदयपुर मार्ग स्थित हवाई मोड़ के पास पहाड़ी से हिमखंड आ गिरा है। हिमखंड सड़क के करीब 50 मीटर दायरे पर गिरा है। सड़कें बंद होने के चलते हिमखंड गिरने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सीमा सड़क संगठन के 94 आरसीसी के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि हिमखंड हटाने का काम शुरू कर दिया है।
 

कहां कितनी हुई बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा 180
साउथ पोर्टल 130
नॉर्थ पोर्टल 70
कोकसर 70
सोलंनगाला 60
सिस्सू        60
तांदी         60
दारचा      45
जलोड़ी दर्रा 20

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कुकुमसेरी - 1.6
समदो - 0.5
कल्पा 0.2
नारकंडा 0.2
भरमौर 1.7
मनाली 2.1
डलहौजी 2.3
शिमला 3.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed