फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain in Shimla, hailstorms in several areas; here is how long the rain will continue i

Himachal Weather: शिमला सहित चार जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

Mon, 15 Jun 2026 04:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 04:58 PM IST
सार

शिमला में सोमवार शाम कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इस दाैरान हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की की गई।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain in Shimla, hailstorms in several areas; here is how long the rain will continue i
हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम बदलने से शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। किन्नौर, चौपाल और रामपुर बुशहर के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शिमला में शाम चार बजे के बाद हुई तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए और छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली बच्चों को भी बारिश में भीगकर घर पहुंचना पड़ा। ऊना, हमीरपुर, मंडी और अन्य जिलों में भी बारिश हुई। नादौन में हल्की और शिकारी देवी में भारी ओलावृष्टि हुई। शिकारी देवी में ओलावृष्टि से जमीन पर सफेद चादर बिछ गई।

विज्ञापन

किन्नौर के रूपी क्षेत्र में 10 मिनट हुई ओलावृष्टि ने बरपाया कहर

किन्नौर जिले के निचार उपमंडल की रूपी वैली स्थित शिगारचा पंचायत में सोमवार तड़के करीब 10 मिनट तक हुई भीषण ओलावृष्टि ने बागवानों की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया। शिगारचा, हुरुवा और डबलिंग गांव सबसे अधिक प्रभावित रहे। भारी ओलों ने तैयार हो रही सेब की फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। कई पेड़ों से फल झड़ गए, जबकि बचे हुए फलों पर पड़े निशानों से उनकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। सेब के अलावा नाशपाती, अखरोट, राजमा, कोदा, तुलसी और अन्य नकदी फसलें भी चपेट में आ गईं। रामपुर बुशहर और चौपाल क्षेत्र में भी सोमवार शाम भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नोग वैली और आसपास के क्षेत्रों में सेब और मटर की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय बागवानों के अनुसार इस सीजन में अब तक लगभग 75 प्रतिशत तक सेब की फसल प्रभावित हो चुकी है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। राजधानी शिमला में शाम के समय हुई तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। सड़क किनारे नाले उफान पर आ गए और यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिन बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 21 जून के बीच राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 15 जून को राज्य के कुछ अलग-अगल इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। वहीं अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 15.2, कल्पा 8.6, धर्मशाला 16.8, ऊना 18.0, नाहन 18.9, केलांग 4.4, पालमपुर 17.0, सोलन 16.4, मनाली 10.5, कांगड़ा 20.1, मंडी 16.0, बिलासपुर 19.0, चंबा 18.2, डलहाैजी 17.1, जुब्बड़हट्टी 17.8, कुफरी 11.9, कुकुमसेरी 6.1, सेऊबाग 12.4 , बरठीं 19.6, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 17.5, देहरागोपीपुर  24.0, ताबो 11.3 व नेरी में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दाैरान खदराला में 5.0, मनाली 2.0 व  कुकुमसेरी में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

झमाझम बारिश में सकोडी खड्ड का पानी हुआ काला, अस्पताल परिसर में भरा पानी

मंडी शहर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई तेज बारिश ने नगर निकाय और जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। तल्याहड़, दो अंब, टारना, स्कूल बाजार, अस्पताल मार्ग और पैलेस कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों से बहकर आया गंदा पानी सकोडी खड्ड में पहुंच गया, जिससे खड्ड का पानी काला पड़ गया और आसपास दुर्गंध फैल गई। आईटीआई चौक के पास नाला अवरुद्ध होने से गंदा पानी पुराने सुकेती पुल तक जमा हो गया। क्षेत्रीय अस्पताल में छत की निकासी पाइप बंद होने के कारण नए और पुराने पर्ची काउंटर परिसर में पानी भर गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना जिले में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

क्षेत्र      बारिश मिलीमीटर में
कुफरी       31
सुंदरनगर   18
शिमला     12
कांगड़ा      11
मंडी          5
नाहन       4

अधिकतम तापमान

क्षेत्र अधिकतम तापमान (°C)
ऊना 35.4
मंडी 33.8
नेरी 33.6
भुंतर 33.6
बरठीं 32.9
सुंदरनगर 32.7
कांगड़ा 32.0
नाहन 31.6
चंबा 30.5
धर्मशाला 30.0
शिमला 24.4
मनाली 24.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed