फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain in Shimla; clouds to pour continuously for seven days across several parts

Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, मलबे में दबीं गाड़ियां; राज्य के कई भागों में सात दिन बरसेंगे बादल

Fri, 26 Jun 2026 04:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 04:14 PM IST
सार

शिमला में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain in Shimla; clouds to pour continuously for seven days across several parts
शिमला में भारी बारिश से नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। शिमला में संकटमोचन के पास बढ़ई गांव में एक कार पर पेड़ गिर गया। वहीं लोअर ढली में स्कूल बस समेत पांच वाहन मलबे में दब गए। जाखू क्षेत्र में भी एक पेड़ गिरा है। भारी बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए और मलबा सड़कों पर पहुंच गया। कांगड़ा, चंबा, रोहड़ू, सराहन, रामपुर और मशोबरा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जैसे मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन




विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 20.6, भुंतर 21.0, कल्पा 11.8, धर्मशाला 21.3, ऊना 22.5, नाहन 21.5, केलांग 13.0, पालमपुर 19.0, सोलन 17.4, कांगड़ा 22.4, मंडी 22.3, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 23.6, जुब्बड़हट्टी 19.5, कुफरी 14.1, कुकुमसेरी 6.6, नारकंडा 12.0, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 15.7, सेऊबाग 20.0, बरठीं 21.6, पांवटा साहिब 28.0, देहरागोपीपुर 26.0, ताबो 13.4, मशोबरा 17.4 व नेरी में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 जून तक राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कहीं-कहीं अंधड़ चलने के भी आसार हैं। जबकि 1 व 2 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान

स्थान अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शिमला 24.8
सुंदरनगर 36.0
भुंतर 36.0
कल्पा 25.0
धर्मशाला 33.0
ऊना 37.8
नाहन 34.9
सोलन 31.8
मनाली 27.2
कांगड़ा 36.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed