{"_id":"64df5c22bdac88932a0b7c35","slug":"himachal-weather-heavy-rain-alert-in-state-from-august-21-know-weather-forecast-for-five-days-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में 21 अगस्त से फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानें पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में 21 अगस्त से फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानें पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान
Fri, 18 Aug 2023 05:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:29 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 21 अगस्त से बारिश की गतिविधि वितरण और तीव्रता में बढ़ने की संभावना है और 24 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
शिमला का मौसम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी भागों में कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 21 अगस्त से बारिश की गतिविधि वितरण और तीव्रता में बढ़ने की संभावना है और 24 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार 21 से 23 अगस्त के दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना भी है।
विज्ञापन
इन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा
भारी बारिश की स्थिति में कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में जलक्षेत्रों और अन्य चैनलों पर अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, पेड़ गिरने की आशंका भी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग, सैलानी इन बातों का रखें ध्यान
- गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की जांच करें।
- इस संबंध में जारी की गई सभी यातायात सलाह का पालन करें।
- उन क्षेत्रों में जाने से बचें,जहां अक्सर जलभराव की समस्या होती है।
- संबंधित विभागों की ओर से जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- कमजोर ढांचे में और उसके आसपास रहने से बचें।
- बरसात में नदी-नालों के नजदीक न जाएं