{"_id":"620fb7132951fd2085470291","slug":"himachal-weather-forecast-weather-will-be-dry-till-21-february-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: 21 तक मौसम साफ, 22 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: 21 तक मौसम साफ, 22 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार
Fri, 18 Feb 2022 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:42 PM IST
सार
22 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर हॉर्स राइडिंग का लुत्फ उठाते बच्चे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 22 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 को अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 26.6, बिलासपुर में 24.5, हमीरपुर-सुंदरनगर में 23.7, कांगड़ा में 23.2, धर्मशाला में 23.0, सोलन में 22.2, भुंतर में 21.8, चंबा में 21.2, नाहन में 21.0, शिमला में 14.7, कल्पा में 9.8, कुफरी में 7.8 और केलांग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.8, कल्पा में माइनस 3.0, मनाली में माइनस 0.2, सोलन में 0.8, भुंतर में 1.5, कुफरी में 2.3, शिमला में 4.0 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन