फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast till April 14: chances of rain and snowfall in isolated parts for three days

Himachal Weather: कुछ भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें 14 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान

Sat, 08 Apr 2023 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Apr 2023 06:43 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather forecast till April 14: chances of rain and snowfall in isolated parts for three days
बर्फ के लकदक ग्राफू-काजा मार्ग की बहाली जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 11 अप्रैल प्रदेश के मध्य पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश के बर्फबारी की संभावना है। मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 12 से 14 अप्रैल तक सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना, धौलाकुआं और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पारा हो गया है। मैदानी जिलों में दिन के समय अब पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 6.9, कल्पा 2.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 10.5, नाहन 15.0, केलांग माइनस 1.4, पालमपुर 9.5, सोलन 8.5, मनाली 6.5, कांगड़ा 11.2, मंडी 9.1, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.5, डलहौजी 10.3, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 6.5, रिकांगपिओ 6.0, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 12.8, बरठीं 9.5, पांवटा साहिब 17.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शनिवार को ऊना में अधिकतम पारा 33.2, धौलाकुआं में 32.3, हमीरपुर में 30.2, बिलासपुर में 30.0, बरठीं में 30.1, मंडी में 29.9, कांगड़ा में 29.7, चंबा-भुंतर में 29.5, सुंदरनगर में 29.3, नाहन में 28.5, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 27.0, मनाली में 22.6, शिमला में 22.0, कल्पा में 18.2, डलहौजी में 17.8 और केलांग में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोकसर में चौथे दिन बहाल हुई बिजली
वहीं, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर में चार दिनों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 4 अप्रैल से कोकसर, रामथंग और डिंफुक में अंधेरा पसरा था। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना पड़ रहा था। शुक्रवार को विद्युत बोर्ड मनाली की टीम ने मढ़ी और रोहतांग के बीच खराब पड़ी लाइन को दुरुस्त कर बिजली बहाल की। हालांकि टूटी तार को जोड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा ने कहा कि बिजली सुचारू होने से लोगों की समस्या दूर हुई है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: धर्मशाला में 17 और 19 मई को आईपीएल के मैच, इतने रुपये में मिलेगा सबसे सस्ता टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed