फिर बढ़ने लगी गर्मी, ऊना में 42 डिग्री पहुंचा पारा, इस दिन से बिगड़ेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का दौर थमते ही प्रदेश में दोबारा गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना में अधिकतम पारा 42.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 से 18 जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश में गर्मी ने फिर बेहाल करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को हमीरपुर-सुंदरनगर में अधिकतम
तापमान 37.4, चंबा में 37.7, बिलासपुर में 36.4, भुंतर में 35.8, नाहन में 35.1, धर्मशाला में 31.8, शिमला में 27.7 और डलहौजी में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। सोमवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 25.0, नाहन में 22.7, बिलासपुर में 22.8, हमीरपुर में 23.5, धर्मशाला में 21.4 और शिमला में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।