{"_id":"5d8355708ebc3e01702d0d94","slug":"himachal-weather-forecast-heavy-rainfall-recorded-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, आसमानी बिजली से 150 बकरियां मरीं, भेड़पालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, आसमानी बिजली से 150 बकरियां मरीं, भेड़पालक घायल
Thu, 19 Sep 2019 03:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला जमकर बारिश हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह जमकर बारिश हुई। चड़ी में कुछ घरों में पानी भी घुस गया। पालमपुर, बैजनाथ, कांगड़ा में हल्की बारिश हुई। नूरपुर में भूस्खलन के चलते 20 मकानों में दरारें आ गईं। कई घर गिरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
हिमानी चामुंडा के पास बिजली गिरने से करीब 150 भेड़-बकरियां मर गईं। भेड़ पालक प्रीतम चंद इसमें घायल हो गए। राजधानी शिमला में गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
गुरुवार को धर्मशाला में 76, नाहन में 43, गगल में 39, सरकाघाट में 32, भौरंज में 23, बलद्वाड़ा में 17, अंब में 14, ऊना में 8, नगरोटा सूरियां-सुजानपुर में 7 और मंडी में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला रहा। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 25 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, भुंतर में 31.6, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.8, सुंदरनगर में 29.3, सोलन में 28.0, चंबा में 27.8, कांगड़ा में 27.1, नाहन में 26.4, धर्मशाला में 23.6, केलांग में 22.7, शिमला में 22.5, कल्पा में 22.3 और डलहौजी में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।