Himachal Weather: हिमाचल में लगातार सात दिन बरसेंगे बादल, प्रदेश के नाै जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
Himachal Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में आगे बढ़ चुका है। राज्य में एक सप्ताह तक झमाझम बारिश के आसार हैं।
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में आगे बढ़ चुका है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दाैरान पांवटा साहिब में 84.6, कांगड़ा 36.8, बैजनाथ 26.0, ओलिंडा 22.2, बीबीएमबी 19.4, मुरारी देवी 19.0, कोठी 15.4, पालमपुर 12.8, नेरी 12.5, मंडी 12.4, पंडोह 12.0 व जोगिंदरनगर में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला सहित आसपास भागों में आज माैसम खराब बना हुआ है। शहर धुंध के आगोश में है। नाहन शहर में भी बारिश के बाद धुंध छाई हुई है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
माैसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 जून तक बारिश लगातार जारी रहेगी। 25 से 27 जून तक तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कई स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23, 24, 28 और 29 जून को कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला व सोलन जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
तापमान में आएगा बदलाव
उधर, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2, सुंदरनगर 23.3, भुंतर 22.7, कल्पा 13.8, धर्मशाला 19.9, ऊना 22.4, नाहन 23.5, केलांग 12.6, पालमपुर 18.5, सोलन 21.2, मनाली 17.7, कांगड़ा 23.7, मंडी 24.2, बिलासपुर 24.8, हमीरपुर 25.9, चंबा 22.4, डलहाैजी 18.8, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 12.8, नारकंडा 14.2, रिकांगपिओ 16.8, सेऊबाग 20.5, धाैलाकुआं 26.6, बरठीं 24.8, कसाैली 19.6, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 14.3, ताबो 14.6 व बजाैरा में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
