फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather expected to remain clear for six days, October will see 96 percent less rain than normal

Himachal Weather: शिमला में हल्के बादलों के साथ खिली धूप, मौसम में बढ़ी ठंडक; इस दिन तक साफ रहेगा मौसम

Wed, 16 Oct 2024 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Oct 2024 07:22 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 22 अक्तूबर तक धूप खिली रहेगी।

विज्ञापन
Himachal Weather expected to remain clear for six days, October will see 96 percent less rain than normal
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में बुधवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। मैदानी जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम में बदलाव आने से अब सुबह और शाम के साथ दिन के समय भी ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है। प्रदेश में बुधवार को सिर्फ ऊना, भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर और नेरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। अन्य क्षेत्रों के तापमान में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.2, नेरी में 32.8, भुंतर में 30.6, कांगड़ा में 30.5, चंबा में 29.8, मंडी में 29.2, सोलन में 29.0, नाहन में 27.6, धर्मशाला में 27.0, मनाली में 22.2, शिमला में 21.8, कल्पा में 21.2 और केलांग में 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 2.9, केलांग में 3.8, कल्पा में 5.1, समदो में 6.5, मनाली में 8.9, सोलन में 11.5, शिमला में 11.6, ऊना में 14.2, धर्मशाला में 14.8, कांगड़ा-मंडी में 15.1, बिलासपुर में 15.3 और नाहन में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed