फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather expected to remain clear for six days, Keylong temperature minus 4.5 degrees Celsius.

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिन मौसम साफ रहने के आसार, नवंबर में सामान्य से तीन फीसदी अधिक बरसे बादल

Wed, 30 Nov 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 08:52 PM IST
सार

प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी के कुछ भागों में सुबह-शाम धुंध पड़ने से ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather expected to remain clear for six days, Keylong temperature minus 4.5 degrees Celsius.
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नवंबर के दौरान सामान्य से तीन फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई। शेष जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। नवंबर में 18.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया। इस वर्ष इस अवधि में 19.5 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन के समय मौसम साफ रहा। बिलासपुर और मंडी में धुंध पड़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 1 से 6 दिसंबर तक सभी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 2.1 कल्पा 1.4, धर्मशाला 9.2, ऊना 5.5, नाहन 12.1, केलांग माइनस 4.5, पालमपुर 6.5, सोलन 5.4, मनाली 1.6, कांगड़ा 7.8, मंडी 4.3, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 5.5, चंबा 5.1, डलहौजी 9.7, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी माइनस 4.0, नारकंडा 6.1 रिकांगपिओ 3.8 और पांवटा साहिब में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 25, बिलासपुर 25, चंबा 22.8, हमीरपुर 23.9, कांगड़ा 23.2, धर्मशाला 22.6, सोलन में 23.3, शिमला में 17.9, केलांग 9.0 और डलहौजी में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed