फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather expected to remain bad for five days in isolated places of state, temperature will increase

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में पांच दिन माैसम खराब रहने के आसार, मैदानों में चढ़ेगा पारा

Tue, 22 Apr 2025 01:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

कुछ भागों में पांच दिनों तक माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं आगामी दिनों में राज्य के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather expected to remain bad for five days in isolated places of state, temperature will increase
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पांच दिनों तक माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 और 24 से 27 अप्रैल के  दौरान ऊंचे पहाड़ी और आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 23 व 28 अप्रैल को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटों के दाैरान नयना देवी में 24.2, बिजाही 23.0, घाघस 17.2, बिलासपुर 16.4, मालरांव 16.2, हमीरपुर 15.0, कोठी 13.2, स्लापड़ 10.5, धर्मशाला 9.5, अघार 9.4, गुलेर 7.6, कांगड़ा और सेऊबाग 7.2, मनाली 7.1, मैहरे बड़सर 7.0, सुजानपुर टिहरा 6.8, मंडी 6.4, भुंतर 6.0, कुफरी, रोहड़ू, सराहन और ऊना 5.0 , कुकुमसेरी 4.8, मुरारी देवी में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2, सुंदरनगर 14.9, भुंतर 10.6, कल्पा 4.2, धर्मशाला 13.2, ऊना 15.9, नाहन 18.5, केलांग 0.4, पालमपुर 15.0, सोलन 13.0, मनाली 7.6, कांगड़ा 15.0, मंडी 14.1, बिलासपुर 16.8, हमीरपुर 15.6, कुफरी 12.3, कुकुमसेरी 2.6, नारकंडा 7.9, रिकांगपिओ 7.2, सेऊबाग 8.5, बरठीं 16.0, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 9.4, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो 4.6 व बजाैरा में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

क्षेत्र            अधिकतम तापमान
ऊना             37.0
धौलाकुआं      36.1
नाहन            34.9
बिलासपुर      32.9
हमीरपुर       32.7
कांगड़ा         32.6
बरठीं           32.1
सोलन          31.0
मंडी             28.1
धर्मशाला      28.0
शिमला        23.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed