फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Cold wave water freezes in pipes in Shimla no forecast of rain or snowfall until January 14th

Himachal Weather: हिमाचल में बढ़ी शीतलहर, यहां पाइपों में जमा पानी; इस दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं

Fri, 09 Jan 2026 12:20 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 Jan 2026 12:20 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हाल ऐसे हैं कि शिमला में पानी के पाइपों से निकल रहा पानी जम रहा है। वहीं, बारिश और बर्फबारी को लेकर भी अपडेट है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Cold wave water freezes in pipes in Shimla no forecast of rain or snowfall until January 14th
शिमला में पानी जमा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर और तेज हो गया है। पहाड़ से मैदान तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। रात का तापमान लगातार सात डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। सात जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और कुल्लू में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार की रात इस सर्दी के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

विज्ञापन

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में पारा माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यहां घरों की पानी की पाइपें जम गई हैं। किन्नौर और ऊंचाई वाले इलाकों में भी हालात ऐसे ही हैं। राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई क्षेत्रों में पानी जमने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं सुबह के समय सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में ने कोहरे का सिलसिला जारी है। वीरवार सुबह और शाम के समय दृश्यता कम होने से राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क सड़कों पर यातायात धीमा पड़ रहा है। आगामी दो दिनों के दौरान भी इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी शिमला सहित कुछ जिलों में दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 14 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। उधर, सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -11.2
ताबो -8.9
कल्पा -3.6
सोलन  -1.8
नारकंडा -1.6
सेऊबाग -1.5
मनाली -1.4
रिकांगपिओ -1.3
भुंतर -1.3
कुफरी -0.8
सुंदरनगर -0.6
बजौरा -0.2
पालमपुर 0.0
कांगड़ा  0.6
मंडी 1.0
हमीरपुर 1.4
शिमला 2.2
बिलासपुर 2.5
धर्मशाला 3.5
नाहन 4.8
ऊना 6.0
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से जम रहे पानी के पाइप, सप्लाई प्रभावित, लोग परेशान
राजधानी शिमला में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। शहर के समिट्रि, जाखू, लक्कड़ बाजार समेत आसपास के इलाकों में सुबह के वक्त लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। पानी के पाइप जम जाने के कारण पानी नहीं आ रहा। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।



शहर में रात के समय तापमान माइनस में जा रहा है। इस कारण शहरवासियों के घरों के पाइप जम रहे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में तो लोग पानी के नलकों को थोड़ा सा खुला छोड़ रहे हैं जिससे एक-एक पानी की बूंद बाल्टी में गिरे और पानी के पाइप जमने की जो दिक्कत पेश ने आए। जाखू, समिट्रि और छोटा शिमला इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी न आने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। शहर के जिन इलाकों में धूप जल्दी निकल रही है वहां के लोगों का कहना है कि कंपनी सुबह के वक्त पानी की सप्लाई नहीं दे रही है। हालांकि कंपनी का कहना है कि नियमित रूप में पानी की सप्लाई दे रहे हैं। शहर में वीरवार को भी करीब 46 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed