{"_id":"8982a327d09700ca701afe9fc952bf65","slug":"himachal-vidhansabha-session-next-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल लगेगी हिमाचल की विधानसभा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल लगेगी हिमाचल की विधानसभा!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 29 Oct 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा का सत्र नवंबर में होने की संभावना नहीं है। अब दिसंबर-जनवरी में पहले की तरह धर्मशाला में ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा। ये सत्र पहले की अपेक्षा हालांकि कुछ लंबा हो सकता है। शीतकालीन सत्र में अमूमन 5-6 बैठकें ही होती रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर अनौपचारिक चर्चा हुई। धर्मशाला दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी कहा था कि कैबिनेट में ही इस पर फैसला होगा कि विधानसभा की इस साल की बैठकें पूरी करने के लिए नवंबर में एक और सत्र बुलाया जाए या नहीं?
विज्ञापन
इससे पहले मानसून सत्र सरकार ने बिजनेस पूरा न होने के कारण निर्धारित समय से पहले खत्म कर दिया था। इसकी भरपाई के लिए सरकार नवंबर में अतिरिक्त सत्र बुलाना चाह रही थी। लेकिन कैबिनेट की बैठक में इस पर सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन
सूत्र कहते हैं कि अधिकांश मंत्री पहले नवंबर में शिमला में सत्र और फिर दिसंबर में धर्मशाला में सत्र बुलाने के पक्ष में नहीं थे। इसलिए तय हुआ कि दिसंबर में धर्मशाला में ही सत्र हो, चाहे इसे थोड़ा लंबा कर लिया जाए।