{"_id":"16dd0a9c53f7b606387f792cb791d441","slug":"himachal-vidhansabha-session-in-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र दिसंबर में, होंगे ये बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र दिसंबर में, होंगे ये बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 18 Nov 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र दिसंबर तीसरे सप्ताह में हो सकता है। यह भी संभव है कि यह दिसंबर अंत में हो। इसकी पांच से ज्यादा सिटिंग्स होंगी। यह पेपर लेस होगा। इसके लिए उपकरण शिमला विधानसभा से धर्मशाला जाएंगे।
विज्ञापन
सत्र का फैसला कैबिनेट में होता है। उम्मीद है अगली बैठक में यह तय हो जाएगा। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ई-विधान के दूसरे चरण में विधानसभा भवन शिमला में मुख्यमंत्री के टेबल की तर्ज पर विधायकों को रेजिंग टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ये विधायकों के खड़ा होने पर उनकी ऊंचाई तक बटन दबाकर ऊंचे किए जा सकेंगे। पत्रकारों को ईयरफोन दिए जाएंगे, जिससे वे शोर में भी कार्यवाही सुन सकें।
केरल, नागालैंड, कर्नाटक भी सीखेंगे हिमाचल से
हिमाचल की ई-विधान प्रणाली को केरल, नागालैंड और कर्र्नाटक भी सीखेंगे। ये राज्य संपर्क कर चुके हैं। पूर्र्वोत्तर राज्यों से एक समूह 20 नवंबर को शिमला आएगा।
विज्ञापन
बुटेल पर नजर आया मोदी इफेक्ट
मोदी इफे क्ट से विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल भी अछूते नजर नहीं आए। उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि प्रधानमंत्री पेपर लेस वर्क के लिए गंभीर हैं।