फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhansabha Deputy speaker withdrew contempt notice

डीसी-एसपी ने मानी गलती, डिप्टी स्पीकर ने वापस लिया अवमानना नोटिस

Thu, 23 Aug 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
himachal vidhansabha Deputy speaker withdrew contempt notice

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर हंस राज के अवमानना नोटिस पर डीसी और एसपी ने अपनी गलती मान ली है। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के हस्तक्षेप के बाद यह मामला खत्म हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बुधवार को चंबा के डीसी और एसपी को शिमला बुलाया गया था। दोनों अधिकारी पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास ओकओवर गए। यहां विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद ये अधिकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के पास विधानसभा परिसर पहुंचे। हंसराज यहां भी उपस्थित रहे। हंसराज इस बात पर अड़े थे कि उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर अधिकारियों ने ये कहा

himachal vidhansabha Deputy speaker withdrew contempt notice

सीएम और स्पीकर की मध्यस्थता में अधिकारियों ने कहा कि वे लिखित रूप से स्पष्टीकरण दे चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने हंसराज के प्रति सम्मान जताते हुए भविष्य में सारे जनहित के काम मिल-जुलकर करने का विश्वास जताया।

उन्होंने जाने-अनजाने में की गई गलती पर भी खेद जताया। इसके बाद उपाध्यक्ष हंसराज ने अध्यक्ष को दी शिकायत वापस ले ली। हंसराज ने शिकायत की थी कि इन अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के कारकेड में उनको ओवरटेक किया।

उन्होंने इसे सांविधानिक पद और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करार दिया था। उन्होंने एडीसी और एसडीएम की बैठक में भी न आने की शिकायत की थी। अब सारा मामला खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed